संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के उपनगर पंथाघाटी में एक निर्माणाधीन भवन में आग लगने की घटना सामने आई हैं। निर्माणाधीन भवन में लगी आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों के बीच भवन में रखी गई लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई हैं। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुकसान है नहीं हुआ है लेकिन आग से हुए नुकसान को लाखों में आंका गया हैं।
घटना बीते मंगलवार है रात की है जब आधी रात को ऐसा निर्माणाधीन भवन में रखा लकड़ियों का सामान आग में जलकर राख हो गया। इस भवन के स्टोर में घर के काम में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों का सामान रखा गया था। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट माना जा रहा हैं। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जले हुए सामान की कीमत लगभग 60 लाख आंकी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक यह निर्माणाधीन भवन तेज सिंह ठाकुर नाम के व्यक्ति का हैं। इस भवन की दो मंजिलों में हार्डवेयर की दुकानों में बेचे जाने वाला लकड़ियों का सामान रखा गया था। इस घटना में तेज सिंह ठाकुर, टिम्बर शॉप मीनल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुरेंद्र शर्मा और हिंदुस्तान ट्रेडिंग कंपनी के हार्डवेयर शॉप के मालिक राजन सेठ का लकड़ियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था।
बीती आधी रात को फायर ब्रिगेड शिमला को सूचना मिली कि पंथाघाटी में आग लगी हैं। सूचना मिलने पर फायर कर्मी माैके पर पहुंचें, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। हालांकि, इस मामले में पुलिस भी जांच करेगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा।
