संजीव महाजन,नूरपूर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 124 वें दिन बाद बुधवार को पंजाब के हरसा मानसर के टोल प्लाजा से हिमाचल के मीलवां में पहुंची। मीलवां में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जय राम नरेश , इंदौरा से विधायक मलेंदर राजन , मंत्री चन्द्र कुमार ,जगत सिंह नेगी , रोहित ठाकुर , कुलदीप पठानिया , हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने यात्रा का झंडा हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा। राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर देव भूमि हिमाचल का इंदौरा पुलिस छावनी में तबदील हो चुका हैं। मीलवां से राहुल गांधी की यात्रा मीरथल से काठगढ़ शिव मंदिर पहुंची। काठगढ़ कुछ देर रुकने के बाद मलोट में जनसभा के बाद वाया डमटाल पुनः पंजाब के पठानकोट में पहुंचेगी । राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमाचल के इंदौरा में सुबह 7 बजे से शाम 5.30 तक 23-24 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे ।
