बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एचआरटीसी की बस में दो गुटों में मारपीट हुई है। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस
जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अपने निर्धारित रूट बंदला के लिए जा रही थी। इस दौरान बस में सवार कुछ लोगों में आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। वहीं, बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे यह व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, घायल को बस में सवार लोगों ने तुरंत ही उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी प्रक्रिया अपनाई। वहीं, पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।
