राकेश, ऊना(TSN): जिला ऊना की स्नेक कैचर दामिनी क्षेत्र में लगातार ज़हरीले ओर बड़े सांपों को पकड़कर कर लोगों की मदद कर रही हैं। अपने इस काम से दामिनी की अब क्षेत्र में एक अलग पहचान बन गई हैं। शुक्रवार को दामिनी ने एक बार फिर ऊना में एक ऐसे जहरीले सांप को पकड़ा जिसके काटने से आधे घंटे के भीतर ही इंसान की मौत हो सकती हैं।
दामिनी ने इस जहरीले सांप को इतनी चतुराई से पकड़ा और सांप को खुद पानी भी पिलाया और बिना ग्लब्ज़ के सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। दामिनी की ओर से सांप को रेस्क्यू किए जाने के दौरान वह लोगों को सांप की विस्तृत जानकारी भी दी। दामिनी ने सांप को पकड़ने से पहले सेफ्टी के लिए दस्ताने डाले हुए थे लेकिन दामिनी को लगा की दस्ताने के साथ-सांप को पकड़ेगी तो उसकी पकड़ मजबूत नहीं होगी इसलिए उसने ग्लब्ज़ के बिना ही सांप को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।
सांप को फुकांरे मारते देखकर बड़े-बड़े डर जाते हैं वहीं दामिनी का हौसला इस से भी कम नहीं हुआ। दुबली पतली दामिनी बड़े आराम से सांप को काबू करते हुए दिखाई दी।
