संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के उपनगर संजौली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बहुमंजिला भवन में अचानक से आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस आगनजी की घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही समय रहते छोटा शिमला व माल रोड से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए ओर आग पर काबू पा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार संजौली ढली बायपास मार्ग पर पाइन कॉटेज में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस आग के लगने का कारण हीटर बताया जा रहा हैं। आग बिल्डिंग के एक फ्लैट में लगी। समय रहते इसकी सूचना अग्मिश्मन विभाग को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंच कर अपनी सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया और इससे एक हादसा टल गया।
