सचिन शर्मा, मनाली: मनाली के साथ लगते गांव में रविवार को एक लकड़ी के मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया हैं। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। वहीं आग लगने की सूचना ग्रामीणों की ओर से अग्निशमन विभाग को दी गई।
इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आग किन कारणों से लगी।
