अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के वांगतू के समीप पहाड़ो से चट्टानों के गिरने से NH-5 अवरुद्ध हो गया हैं। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हुई हैं। जिला के वांगतू समीप यह हादसा सुबह करीब छः बजे पहाड़ो से भयंकर चट्टानों के टूटने की आवाजें आई जिसके बाद NH-5 पर चल रहे वाहनों को आसपास के लोगों ने सतर्क कर दिया था। जैसे ही पहाड़ो से चट्टाने टूटी तो तुरंत सड़क खाली करवाई गई।
सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से NH-5 प्राधिकरण फिलहाल NH-5 से चट्टानों को हटाने क़ा कार्य शुरू कर रहा हैं और जल्द ही सड़क बहाली की उम्मीद भी जताई जा रही हैं। चट्टानों के टूटने के दौरान NH-5 पर किसी वाहन चालक के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं,लेकिन चट्टाने काफी बड़ी है जिसे NH-5 से हटाने मे समय लग सकता हैं,ऐसे मे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं।
प्रशासन की ओर से मौके पर भावा नगर पुलिस थाना के कर्मचारी व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि NH-5 पर लोगों की देखरेख कर सके और पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों को भी रोका जा सके। फिलहाल NH-5 की बड़ी बड़ी मशीनरियों की सहायता से NH-5 से चट्टानों को हटाने का काम शुरू किया जा रहा हैं।
