बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -पूजा अर्चना के साथ चुरी चढ़ाने की रस्मों के साथ श्री नैना देवी के दो दिवसीय विशाल मेले का आगाज हुआ । विशाल मेले का पहला दिन युवा पहलवानों के नाम रहा, जहां पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए युवा पहलवानों ने यहां पर खूब जोहर दिखाएं ।
दंगल कमेटी का प्रधान चंद्र प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि इस विशाल दंगल के दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण कुश्ती धर्मेंद्र कुहाली व रवि बेहरा के बीच में होगी । जिसके लिए इनामी राशि डेढ़ लाख रुपए रखी गई है । कुश्ती बाबा फरीद दीनानगर और कालू बड़ोबाली के बीच में होगी, जिसके लिए इनामी राशि डेढ़ लाख रुपए रखी गई है । चौथी आकर्षक कुश्ती राजू और मेजर पहलवान के बीच में होगी ।इसमें इनामी राशि ₹1 लाख की होगी । जबकि 41 हजार की पांचवी कुश्ती 31 हजार की छठी कुश्ती 21 की सातवीं कुश्ती आयोजित होगी ।
