मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: कुल्लू जिला के साथ लगती लगघाटी में शराब पीने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घडींगच इलाके से एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचित करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और इसका पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता ने शराब पी हुई थी। उसके बाद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दयाल चंद के रूप में हुई है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
