By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवरात्रों के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 4 बजे ही जुट गई थी भीड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवरात्रों के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 4 बजे ही जुट गई थी भीड़
himachalReligion

नवरात्रों के पहले दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 4 बजे ही जुट गई थी भीड़

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/26 at 2:17 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: देश सहित प्रदेश में आज से शारदीय नवरात्रों की शुरुवात हो गई है। नवरात्रि के पहले ही दिन मंदिरों ने भक्तों का तांता लगा हुआ है।वहीं प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में भी नवरात्रि के पहले ही दिन आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। सुबह 4:00 बजे से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलिए गए थे। वहीं श्रद्धालु की इसी समय से माता के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच गए थे । पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से और घंटियों की ध्वनि से गूंज उठा। मंदिर के कपाट खुलते हैं मां की पूजा-अर्चना करने के साथ ही मां का भव्य श्रृंगार भी नवरात्रों के अवसर पर किया गया। इसके बाद मंदिर में मां की भव्य आरती की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हुए है। मंदिर न्यास की ओर से तीनों दर्शन पर्ची काउंटर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन पर्ची दी जा रही है। दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो इसके लिए मंदिर न्यास की ओर से किसी भी श्रद्धालुओं को गर्भ गृह के आगे ज्यादा देर खड़े होने नहीं दिया जा रहा है ताकि ज्यादा भीड़ ना हो और लंबी लाइनें ना लगे।

वहीं नवरात्रि मेला अधिकारी एसडीएम अंब भी नवरात्रों के पहले दिन चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर देखा कि किस तरह से मंदिर में भक्तों की भीड़ के बाद भी व्यवस्था बनी हुई है। इस मौके पर उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाली लंगर संस्थाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।

मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 12:00 बजे तक 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची तीनों दर्शन पर्ची केंद्रों से ली।

वहीं माता चिंतपूर्णी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं राम अवतार और राम प्रकाश ने कहा कि कोरोना काल में 2 साल तक वे माता के दर्शन व पूजा-अर्चना बेहतर ढंग से नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस साल माता की दया दृष्टि से कोरोना संक्रमण के मामलों में भी गिरावट आई है। वहीं वे लोग मंदिर में आकर अच्छे ढंग से माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी कर पा रहे है । उन्होंने माता से कामना की कि प्रदेश भर में सुख शांति हो लोगों का जीवन सही ढंग से व्यतीत हो।

देखते ही बन रही है मंदिर की शोभा

नवरात्रों के पर्व के लिए मां चिंतपूर्णी के मंदिर को थाईलैंड से लाए गए विदेशी और देशी फूलों के साथ सजाया गया है। मंदिर में चारों तरफ लगाए गए फूलों से मां के दरबार की भव्यता और शोभा देखते ही बन रही है।

300 जवान संभाले हुए है सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 300 जवान तैनात किए गए है। पुलिस और होमगार्ड के जवान मंदिर में पूरी व्यवस्था को बनाए हुए है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े और सभी मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर सकें।

TAGGED: himachal, religion
admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 22 हजार गौवंश को मिला आश्रय – वीरेंद्र कंवर
Next Article पहले पी शराब फिर खुद को उतारा मौत के घाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?