चम्बा,मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पर्यटन नगरी डलहौजी के डेनकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद देश के अलग अलग राज्यों से आने वाले पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब अटखेलियां की और बर्फ को पहली वार देख कर काफी ख़ुशी जाहिर की.बता दें की क्रिसमिस और नए साल को लेकर पर्यटक डलहौजी खजियार घूमने पहुँच रहे है. और यहाँ बर्फ देखने के लिए आये है.
सीजन की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों की चेहरों पर मुस्कान ला दी है,पिछले काफी लम्बे समय से बर्फ बारी के इंतज़ार में पर्यटक मायूस हो रहे थे,लेकिन सीजन की पहली वर्फ बारी से पर्यटक काफी ख़ुश दिखाई दे रहे है.वहीं दूसरी और डलहौजी घूमने आये पर्यटको का कहना है की उनकी बर्फ देखने की तम्मना पूरी हो गई.
