ऊना :राकेश (TSN)-दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से भी इस बार पांच लाभार्थी परिवारों को स्पेशल गेस्ट के लिया चुना गया है.प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी इकाई के तहत इन गरीब परिवारों को रहने के लिए घर व जमीन केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना के तहत दी गई है,वहीं घर बनाने के लिया करीब दो लाख भी दिए गए थे ताकि गरीब परिवारों को अपनी छत नसीब हो सके. इसके तहत इन लाभार्थी पांच परिवारों का चयन गणतंत्र दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट के लिया हुआ है.
दिल्ली के लिया हुए रवाना… पीएम का जताया आभार
इन परिवारों में एक परिवार के साथ एक और 18साल से ऊपर का सदस्य व एक नोडल ऑफिसर साथ में जाएगा.इन सबका तमाम खर्च केंद्र सरकार की तरफ से वहन किया जा रहा है.आज नगर परिषद ऊना में इन पांच परिवारों को एक ट्रेन से रवाना करने से पहले मीडिया से रूबरू करवाया गया. यहां पर इन सभी लोगो ने अपना घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया.वही विभागीय अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शहरी इकाई आवास योजना के तहत इन पांच परिवारों का सिलेक्शन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है.जिसमें पूरा खर्च केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाएगा और उनको स्पेशल गेस्ट के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह दिखाया जाएगा
