राकेश, ऊना: उपमंडल बंगाणा के तहत गोबिंद सागर झील के लठियानी मंदली घाट पर पानी में तैरता हुआ पत्थर पुलिस को मिला हैं। पुलिस जवान उक्त पत्थर को थाना वंगाणा ले आए हैं ओर अब उक्त पत्थर को देखने के लिए थाने में भीड़ उमड़ रही हैं। बताते चले कि थाना बंगाणा के एएसआई रविंद्र, होमगार्ड जवान तिलक टीम सहित गोबिंद सागर झील के लठियानी मंदली घाट पर वीरवार देर शाम गश्त करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि झील के मध्य कुछ तैर रहा हैं।
जब काफी कोशिश करने के बाद उक्त पत्थर तक नहीं पहुंचें तो पुलिस जवानों ने किश्ती का सहारा लेकर उक्त पत्थर तक पहुंचे और पत्थर को पानी मे तैरता देखा तो पुलिस जवान भी हैरान हो गए। उन्होंने उक्त पत्थर को उठाया ओर इसे थाना बंगाणा ले आए।
जब थाना बंगाणा में पानी की भरी बाल्टी में उक्त पत्थर को डाला तो उक्त पत्थर बाल्टी में भी तैरने लगा। इस समाचार को सुनकर लोग थाना बंगाणा में उक्त पत्थर को देखने पहुंचने लगे और काफी भीड़ उमड़ पडी। जब जनता के सामने उक्त पत्थर का वज़न किया तो करीब पौने तीन किलो ग्राम उक्त पत्थर का वज़न निकला। हैरानी की बात यह भी है कि 10 ग्राम वज़नी वस्तु भी पानी मे डूब जाती है फिर पौने तीन किलो ग्राम का पत्थर पानी मे कैसे तैर रहा है। यह सबसे बड़ा प्रश्न हैं। हालांकि उक्त पत्थर पर कही भी कोई निशानी नहीं है और उक्त पत्थर बिल्कुल साफ हैं।
यह पत्थर कैसे पानी मे तैर रहा है। इसका रहस्य केवल विज्ञान से जुड़े लोग ही बता सकते हैं। पत्थर वर्क पानी में तैरने का क्या कारण हैं या फ़िर यह कोई रहस्यमई पत्थर ही हैं यह अब जांच का विषय बन गया हैं।
