मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में सर्दियों के दिनों में अवैध शिकारी पूरी तरह से सक्रिय हो जाते हैं। इसके पीछे की वजह है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अक्सर जंगली जानवर निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं। ऐसे में अवैध शिकारी उन्हें अपना निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं, जिसके चलते दुर्लभ प्रजातियों के जानवरों सहित अन्य जानवरों को नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन इस बार वन विभाग की ओर से जिला में अवैध शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चुराह विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले वन विभाग के जंगलों और निचली क्षेत्रों में अवैध शिकारियों पर वन विभाग पूरी नजर बनाने हुए है।
अवैध शिकारी इन क्षेत्रों में देर सवेर जंगली जानवरों सहित कई दुर्लभ प्रजातियों को अपना निशाना बनाने से नहीं चूकते है, लेकिन अब वन विभाग की टीमें इन शिकारियों पर नजर बनाए हुए है और अलग अलग क्षेत्रों में ब्लॉक अधिकारी और क्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में वन विभाग ने टीमें गठित की है। यह टीमें लगातार समय-समय पर पेट्रोलिंग के माध्यम से अवैध शिकारियों पर अपना शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। बता दें की जैसे ही पहाड़ी इलाकों में सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है तो पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवर और दुर्लभ प्रजाति के पशु पक्षी नीचे आ जाते है जिसका अवैध शिकारी नाजायज लाभ उठाते है।
कई बार पहले भी वन विभाग ऐसे अवैध शिकारियों पर कार्रवाई कर चुका है हालंकि वन विभाग के डीएफओ अमित शर्मा ने कहा की उन्होंने लोगों से अपील है की वो जंगली जानवरों का शिकार बिल्कुल ना करें अन्यथा वन्य प्राणी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएफओ चंबा अमित शर्मा का कहना है की सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के चलते कई तरफ की जंगली प्रजातियों के जानवर निचले क्षेत्रों में जाते है जहां अवैध शिकारी इनका शिकार करने का प्रयास करते है। इसी को लेकर वन विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित की है जो अवैध शिकारियों पर नजर रखेगी और अगर कोई जंगली जानवरों का अवैध शिकार करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
