बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: विद्युत उपमंडल नम्होल में करीब एक हजार विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल पर कुंडली मारे हुए बैठे हैं। इन विद्युत उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की करीब 84 लाख की राशि फंसी हुई है। हालांकि विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल की इस राशि को जमा करवाने को लेकर अवगत करवाया गया। लेकिन इसके बाजवूद भी इन विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की इस राशि को जमा करवाने में अपनी गंभीरता नहीं दिखाई।
अब विद्युत नम्होल ने निर्णय लिया है कि यदि विद्युत उपभोक्ता अपनी बिजली बिल की राशि दो दिन में जमा नहीं करवाते हैं तो बिजली की कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिसके लिए विद्युत उपभोक्ता स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उधर, इस बारे में विद्युत उपमंडल नम्होल के सहायक अभियंता बृजलाल ने बताया कि दो दिन के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
