संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में सर्दी अपना कहर बरपा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें ओर ज्यादा बढ़ा दी हैं। कोहरे की वजह से धूप लोगों को देखने को भी नसीब नहीं हो रही हैं। ऐसे में लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। धुंध ने हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों नूरपुर, इंदौरा,ज्वाली सभी जगहों में अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया हैं।
पिछले कुछ दिनों से धुंध लगातार पड़ रही हैं। बारिश जिस हिसाब से होनी चाहिए उस हिसाब से अभी नहीं हो पाई हैं जिसके कारण रात के समय बहुत कोहरा पड़ रहा जो किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा हैं। मैदानी क्षेत्रों में सर्दी व धुंध पड़ रही है और शीत लहर इस कदर चल रही हैं कि इन क्षेत्रों को देख ऐसा लग रहा है कि यह कश्मीर या पहाड़ी क्षेत्र हैं। लोगों को सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।
लोगों का कहना है कि धुंध शाम को ही पड़ना शुरू हो गई थी अभी सुबह तो लोगों को काम पर आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही हैं। आज बहुत ही ज्यादा धुंध पड़ी हैं। बारिश ना होने से ओर कोहरा ज्यादा पड़ने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा हैं। अगर समय रहते बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसलें खराब हो जाएगी। वहीं ड्राइवर रवि कुमार ने कहा कि धुंध का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि गाड़ी चलाते हैं समय आगर सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रही हैं। गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत हो रही हैं ना बारिश हो रही हैं। सर्दी इतनी हैं कि स्कूल में बच्चों को भेजने में भी परेशानी हो रही हैं।
