Shimla,26 January-:हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी ने जनजीवन पर गंभीर असर डाला है। पहाड़ों पर सफेद चादर खूबसूरती बिखेर रही है, लेकिन साथ ही हजारों लोग बंद सड़कों और अंधेरे घरों में फंसे हुए हैं।
सड़कों पर जमी बेरहमी: प्रदेश की 832 मुख्य और संपर्क सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं। शिमला-रामपुर, मनाली-लेह और आनी-कुल्लू जैसे नेशनल हाईवे ठप होने से राजधानी और दूरदराज़ के क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
बिजली संकट गहराया: लगभग 1,942 ट्रांसफार्मर खराब होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्से ‘ब्लैकआउट’ की स्थिति में हैं। मंडी जिले में 500 और चंबा जिले में 240 ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे।
पेयजल योजना प्रभावित: ठंड और हिमपात की वजह से 245 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
