बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- झंडूता क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां यहां पर बिजली कट की समस्या बढ़ चुकी है। वहीं, झंडूता मुख्यालय पर ही सर्कुलर रोड का कार्य भी अधूरा ही है। इसके लिए संबधित विभाग की गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इन मसलों को लेकर विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए। यह बात जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वासू ने कही।
प्रोमिला वासू ने कहा कि विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की कमी है। अधिकारियों, कर्मचारियों को अन्य क्षेत्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत में सहायक अभियंता का पद खाली है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता भी अंडर ट्रांसफर ही हैं। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को बीज भी मुहैया करवाए। झंडूता बाजार से एसडीएम आफिस तक सर्कुलर रोड बनेगा। जिसका लाभ लोगों को जल्द मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झंडूता अस्पताल रोड पर कई सडक़ हा+दसे हो चुके हैं। उन्होंने आग्रह किया कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
