राकेश,ऊना: हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब विधानसभा का सत्र बिना मंत्रियों के करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर विकास कार्य को शुरू करना चाहिए। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में जीत के बाद बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती पहली बार अपने समर्थकों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
इस अवसर पर उन्होंने सदर विधानसभा से जीत के लिए अपने समर्थकों का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक दल की मीटिंग को लोकसभा का सेशन खत्म होने के बाद जल्द किए जाने की बात कही। सत्ती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोकसभा के सेशन के चलते व्यस्त हैं। सेशन खत्म होते ही हिमाचल प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की जल्द मीटिंग होगी जिसके बाद विधायक दल के नेता का भी चुनाव किया जाएगा
सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही बदले की भावना से काम करना शुरू कर दिया हैं, जबकि जयराम सरकार ने सत्ता संभालते ही बदले की भावना से काम नहीं किया ओर विकास कार्य को प्राथमिकता दी। बदले की भावना से किए गए काम से जनता को नुकसान होने की बात सतपाल सत्ती ने कही।
