नाहन/देवेन्द्र कुमार- पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहा में अब पीलिया की स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल सराहा शेत्र में पिछले कुछ दिनों में पीलिया के दर्जनों मामले सामने आए हैं और यहां पीलिया से एक 22 वर्षीय युवक की मौत भी हुई है।
डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि अब क्षेत्र में पीलिया की स्थिति नियंत्रण में है और नए मामले सामने नहीं आ रहे है। डीसी ने कहा कि यहां पर पानी के कुछ सैंपल फेल पाए गए थे, जिसके बाद यहां पानी के टैंकों की सफाई जल शक्ति विभाग द्वारा करवाई गई। डीसी ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के लिए बडू साहिब से पेयजल आपूर्ति होती है जो किसी कारणवश बाधित हो गई थी और दूसरी जगह से पानी की सप्लाई हुई ,जिससे पीलिया फैलने की आशंका जताई गई अब इस सप्लाई को बंद किया गया है।
