नाहन/देवेन्द्र कुमार: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आज जिला परिषद भवन में ग्रुप सी और डी के कलाकारों के ऑडिशन किए गए। इस दौरान 60 कलाकारों का सांस्कृतिक संध्याओं के लिए चयन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में इस बार प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों को विशेष रूप से मंच प्रदान किया जाएगा। कलाकारों की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के मकसद से नाहन में आज ऑडिशन लिए गए। जिसमें बड़ी संख्या में कलाकार पहुंचे। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया है।उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान सी और डी श्रेणी के करीब 60 कलाकारों का चयन किया जाएगा।
3 नवंबर को आयोजित होगी सिरमौरी नाइट
जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में स्थानीय कलाकार को विशेष स्थान दिया जाएगा। 3 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या सिरमौरी कलाकारों के नाम रहेगी। जिसमें विशेष रूप से स्थानीय कलाकारों को ही मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान 4, 5 और 6 नवंबर को वाद्य यंत्र दलों की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी । इसी के साथ-साथ महिलाओं की महा नाटी का भी यहां पर आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकड़ों महिलाएं एक साथ नाटी करेगी।
