राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला परिषद सदस्य और प्रवक्ता पर नकाबपोश हमला+वरों की ओर से घात+क हम+ला किया गया हैं, जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य और पार्टी प्रवक्ता लखबीर सिंह लक्खी को गंभीर चो+टें आई है । पी+ड़ित का आरोप है कि नकाबपोश हमला+वरों ने टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में उनकी गाड़ी को घेर कर पहले गाड़ी से टक्कर मारी गई और फिर बेसबॉल और अन्य कुछ हथि+यारों से उन पर हम+ला किया गया ।
पीड़ि+त के अनुसार उन पर तल+वार से भी हमला किया गया लेकिन किसी तरीके से उन्होंने अपने आप को बचाया । गनीमत यह रही कि इस वारदात के समय कुछ ही मिनट में पीछे से पी+ड़ित के परिचित मित्र कुछ लोग आ रहे थे , जोकि हम+लावर नकाबपोशों से भि+ड़ गए , जिससे पीड़ि+त लखबीर सिंह की जान बच सकी और नकाबपोश हम+लावर भाग खड़े हुए । इसके तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने पी+ड़ित को पास ही के सरकारी चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया , जिसके बाद उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया । पी+ड़ित के शरीर के कई हिस्सों में चो+ट के निशान आए हैं और एक पूरी टांग का प्लास्टर हुआ हैं।
बता दें कि पुलिस ने इस पूरी वार+दात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। राजनीति से जुड़े एक बड़े नेता पर ह+मले के कारण पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस के वारदात वाली जगह के साथ-साथ जिले के अन्य कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और आरो+पियों की धर पकड़ के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में हर छोटी से छोटी बात को भी ध्यान में रखा जाएगा और हर एंगल से इसकी जांच की जाएगी ।
बहरहाल हिमाचल जैसे देवभूमि कहे जाने वाले राज्य में इस प्रकार की वार+दात के कारण पूरे ऊना जिले में दह+शत का माहौल हैं,लेकिन इसके साथ ही राजनीति से जुड़े बड़े नेता पर हुए ह+मले के कारण पुलिस भी बड़ी सावधानी से मामले की जांच कर रही है । अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले को सुलझा पाने में सफल हो पाती है ?
