सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ।केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत हो या राज्य सरकार की हिम केयर योजना क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बिना किसी रुकावट के उपचार मिल रहा है। यही कारण है कि आयुष्मान भारत योजना में मरीजों को लाभ देने में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन आगे है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से प्रकाश में आई है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल को सर्टिफिकेट देकर नवाजा भी जा चुका है। साथ ही वर्तमान में भी लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के लिए कोशिश की जाती है कि बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। इसी के साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मरीजों को दिया जा रहा है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना समेत हिम केयर योजना के जरिए भी उपचार दिया जा रहा है। हजारों की संख्या में मरीजों को लाभ दिया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
