बीबीएन:जगत सिंह (TSN)-नालागढ़ में भाजपा के नेता केएल ठाकुर के स्वागत समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव मे बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट अपील की.हालांकि बीजेपी ने कृष्ण लाल ठाकुर को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होने का कोई ऐलान नहीं किया है,लेकिन इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कृष्ण लाल ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार करते नजर आए ।उन्होंने कृष्ण लाल ठाकुर को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीताने की अपील की.
CM सुख्खू से मिल तक नहीं पाते थे विधायक,नहीं हो रही थी कोई सुनवाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केएल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सिपाही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है।विधायक बाहर खड़े रहते हैं और मित्र सरकार चलाने की योजना बनाते हैं। मुख्यमंत्री विधायकों को मिलने तक का समय नहीं देते थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि के एल ठाकुर समेत सभी नौ विधायकों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज और प्रदेश की सेवा करने का फ़ैसला लिया है।क्योंकि नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं।उनका एक मात्र उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा करने का है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विकास के काम हुए हैं। सड़कों से लेकर पुलों और फ़ोर लेन से एम्स,अटल टनल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आवास योजना के ज़रिए हिमाचल और हिमाचल के लोगों की क़िस्मत बदल रही है। इसलिए देश में सिर्फ़ और सिर्फ़ नरेंद्र मोदी की गारंटी चल रही है देश के लोग फिर सिर्फ उसी गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं।इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं केएल ठाकुर के साथ शिमला के सांसद एवं वर्तमान लोक सभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, ज़िलाध्यक्ष रतनसिंह पाल, ज़िला महामंत्री भरत साहनी, बलवीर ठाकुर, किसान मोर्चा के संजीव टिंका, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भल्ला,एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीव कुमार समेत हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
