संजीव महाजन,नूरपुर: भारी बरसात की वजह से मंड क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने मंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस तबाही का मुख्य कारण अवैध खनन हैं।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर काम कर रही हैं। केंद्र सरकार भी हर मदद करने के लिए वचनबद्ध हैं। हम इस आपदा के घडी में कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमें लोगों को कैसे बचना है उसपर काम करना हैं। उन्होंने कहा की यहां पर अवैध खनन हो रहा था जिसके बारे में प्रशासन को अवगत भी करवाया गया था लेकिन प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज उसका यह नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
