शिमला : कमल भारद्वाज – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान पर स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता थे, जिनका सभी दलों के नेता सम्मान करते थे वह अपनी स्पष्ट वादीता के लिए जाने जाते थे।
समय पर होगा मानसून सत्र..विपक्ष शांता कुमार से सीखे
वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा के कारण अभी तक प्रदेश में गत 3 दिनों में 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। समरहील में शिवबावड़ी में दबे लोगों का एक और शव मिला है। 13 शव मिल चुके हैं। विपक्ष के मानसून सत्र की मांग पर सीएम ने कहा कि इस समय पर राजनीति नही करनी चाहिए। अभी अभी लोग आपदा से प्रदेश को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। विपक्ष को उन्हें सहयोग करना चाहिए। आर्थिक हालात खराब होने के बावजूद सरकार लोगों को राहत पहुंचाने जा रहे हैं। सीएम ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा की उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से सीखना चाहिए जो सरकार के इस आपदा के दौर में कामों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पोंग डैम में फंसे लोगों और वहां के हालात का जायजा लेने कांगड़ा जा रहे हैं।
