शिमला: चुनावी वर्ष में अब कांग्रेस में टिकट की दावेदारी शुरू हो गई है। शिमला शहर के पूर्व विधायक आदर्श सूद ने टिकट की दावेदारी जताई है। रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर आदर्श सूद ने शहर से इस बार टिकट के आवेदन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े है और नगर निगम में पार्षद रहने के साथ ही महापौर भी रहे है और 1992 में कांग्रेस द्वारा उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया और वे जीत कर भी आए लेकिन उसके बाद उन्हें टिकट नही दिया ओर पार्टी के लिए ही काम किया लेकिन इस बार वह भी टिकट के लिए आवेदन करेंगे।
उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा ओर केंद्र की भाजपा सरकार ऑनलाइन कंपनीयों को प्रोत्साहित करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से दुकानदारों व प्रदेश सरकार को काफ़ी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि यह कंपनियां थोक विक्रेता से सामान खरीदती हैं जिनके स्टोर प्रदेश से बाहर है, जिससे इनकी बिलिंग में जी.एस.टी लगाया जाता है जो केंद्र को जाता है प्रदेश को इससे कुछ नहीं मिलता है। सरकार के रेवन्यू को भी नुक्सान होता है और दुकानदारों को भी।
पूर्व विधायक आदर्श कुमार सूद ने कहा कि उसी कंपनी को ऑनलाइन व्यापार कि इजाजत हो जिसका प्रदेश में कार्यालय हो। उन्होंने बीजेपी के मंत्री व शिमला शहरी के विधायक सुरेश भारद्वाज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीतना पैसा स्मार्ट सिटी के तहत शिमला को मिला उतना पहले कभी नहीं मिला लेकिन विजन की कमी के कारण डंगे व लोहे के ब्रिज ही खडे किए गए जिससे कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आने के बाद स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच की जाएगी।
