बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ में दिनदेहाड़े ही दो सगे भाइयों की तेज हथियारों से ह+त्या के मामले को लेकर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने एक पत्रकार वार्ता की ।पत्रकारों को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ चुकी है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की शह पर यहां पर गुंडाराज चल रहा है जिसके चलते गुंडागर्दी से क्षेत्र का हर वर्ग परेशान हो चुका है । दिनदहाड़े यहां युवाओं के कत्ल किया जा रहे हैं और पंजाब से आकर आरोपी यहां पर दो हत्याएं करने के बाद फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पैर हाथ रख कर बैठी तमाशा देख रही होती है ।
परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गुंडाराज से हर कोई परेशान है ।उन्होंने प्रदेश की सरकार और स्थानीय प्रशासन से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने की जहां मांग उठाई है वहीं उन्होंने चेतावनी देकर कहा है कि अगर आने वाले दिनों में स्थिति को नहीं संभाला गया तो बीजेपी पार्टी एकत्रित होकर एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी।
