राकेश,ऊना : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही जिला ऊना के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री छिनमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक विकास कार्यों ओर परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी में मंदिर प्रशासन की ओर से निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई परियोजनाएं आरंभ गई है जिनका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिलना आरंभ हो गया हैं।
हाल ही में मंदिर प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई हैं। सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने वालों के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से 1100 रुपए फीस निर्धारित की गई हैं जिसके बदले में पांच लोगों तक के समूह को बाबा माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक ई-वाहन के माध्यम से मुफ्त में आने-जाने की सुविधा के अलावा लिफ्ट के माध्यम से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर दिया जाता हैं।
मंदिर में आने वाले उक्त सुविधा के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों ओर दिव्यांग जनों के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से केवल 50 रुपए फीस निर्धारित की गई है ओर इस दौरान वे अपने साथ एक परिचारक को भी ले जा सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में सुव्यवस्थित तरीके से आरंभ की गई इस प्रणाली से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं, वहीं उनके समय की भी बचत हो रही हैं। हाल ही में आरंभ की गई इस प्रणाली का लाभ लेने वाले श्रद्धालु बेहद प्रसन्न हैं ओर मंदिर प्रशासन व सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस फैसले की प्रशंसा की हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला हैं जिससे न केवल वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों को माता चिंतपूर्णी मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए सुविधा मिल रही हैं बल्कि उनके समय की भी बचत हो रही हैं। डॉ. सिंघला ने बताया कि वह कई वर्षों से माता चिंतपूर्णी में दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन वर्तमान में मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्था में किए गए सुधारों की बदौलत अब श्रद्धालुओं को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिल रही हैं जिससे उन्हें मंदिर में माथा टेकने में आसानी हो रही हैं।
