By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया हुए बीजपी में शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया हुए बीजपी में शामिल
electionhimachalpolitical

कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया हुए बीजपी में शामिल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/25 at 6:00 PM
Share

राकेश, ऊना: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद से राजनीतिक दलों में काफी उथल-पुथल मची हुई है। टिकट न मिलने से नाराज नेता बगावत पर उतर आए हैं। इस बगावत का यह असर देखने के लिए मिल रहा है कि जहां एक और नाराज नेता आजाद उम्मीदवार के तौर पर ही चुनावी मैदान में उतर गए हैं तो वहीं कुछ नेताओं ने पार्टी तक बदल दी है। इसी तरह का बड़ा झटका आज कांग्रेस को प्रदेश में चुनाव नामांकन के आखिरी दिन पर लगा है। आज शाहपुर से मेजर मनकोटिया के अलावा गगरेट क्षेत्र से पूर्व विधायक राकेश कालिया कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

राकेश कालिया तीन बार विधायक रहे है ओर विधानसभा क्षेत्र गगरेट में कांग्रेस से चैतन्य शर्मा को टिकट मिलने के बाद से पूर्व विधायक राकेश कालिया नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते पूर्व विधायक के हाईकमान को एक पत्र लिखा और टिकट बदलने के लिए भी कहा, लेकिन उस पत्र पर कोई भी सुनवाई न होने के बाद राकेश कालिया ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में राकेश कालिया आज भाजपा में शामिल हुए हैं । राकेश कालिया गगरेट से टिकट के सशक्त दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन हाईकमान ने चैतन्य शर्मा को गगरेट से टिकट दी। टिकट के बाद राकेश कालिया ने अपने समर्थकों सहित एक बैठक की थी और अपनी नाराजगी जताई थी।

गगरेट से भाजपा ने राजेश ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया है। वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव में जिला परिषद के चुनाव में गगरेट की राजनीति में बतौर आज़ाद प्रत्याशी चैतन्य शर्मा का आगाज हुआ और राकेश कालिया के अपने ज़िला परिषद वार्ड भंजाल में चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस और भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा कर गगरेट के राजनीति में नई इबारत लिख डाली और उसी के दम पर आखिर में चैतन्य शर्मा को कांग्रेस ने गगरेट से अपना प्रत्याशी बना दिया और राकेश कालिया ने इसी के चलते कांग्रेस को अलविदा कह दिया हैं।

आज एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना और बीजेपी उम्मीदवार राजेश ठाकुर ओर राकेश कालिया ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। राजेश ठाकुर ने इस दौरान अपनी ओर से और राकेश कालिया की ओर से करवाए गए विकास कार्य के दम पर फिर से एक बार जीत दर्ज करने का दावा किया। राजेश ठाकुर के साथ राकेश कालिया के आने से राजनीति में नए समीकरण पैदा हो गए हैं ओर वहीं चैतन्य शर्मा को बड़ी चुनौती मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

TAGGED: BJP, congress, former MLA, former National Secretary, Rakesh Kalia
admin October 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस को छोड़ पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने थामा BJP का दामन, JP नड्डा ने किया स्वागत
Next Article भाजपा से रूठे हुए कार्यकर्ताओं को 29 अक्टूबर तक मनाने का किया जाएगा काम: अनुराग सिंह ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?