मंजूर पठान,चंबा(TSN): सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 ने अपनी स्थापना के 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं जिसके चलते शुक्रवार को पूरे देश भर में सूचना के अधिकार अधिनियम को लेकर स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में चंबा जिला में भी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को बड़ी ही धूमधाम के साथ राजपुरा में मनाया गया। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पंजीकृत संस्था चंबा के अध्यक्ष योग राज महाजन और प्रदेश वित सचिव प्यार मोहम्मद की अगुवाई में काफी आरटीआई कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपने-अपने अनुभव सांझा किए।
बता दें कि इस अधिनियम बनने के भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगी हैं, जिसके चलते हर किसी कार्यकर्ता ने अपने-अपने क्षेत्र में इस अधिनियम से जो सफलता पाई है उसके बारे में अपने विचार रखे हैं हालांकि सरकार से भी मांग की गई है कि इस अधिनियम को और मजबूत किया जाए ताकि देश और प्रदेश से भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके। स्थापना दिवस के मौके पर ,मुख्य अतिथि नवदीप चोफला मौजूद रहे। इसके अलावा लीगल एडवाइजर भानु प्रताप सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपने विचार सांझा किए ओर कहा की आजादी से पहले इस अधिनियम के बारे में चर्चा उतर प्रदेश से शुरू हुई थी। बाद में बहुत सारे समाज सेवियों के प्रयासों से इसे पूरे भारत में 12 अक्तूबर 2005 को लागू किया गया ।
वहीं दूसरी ओर आरटीआई संघ चंबा के जिला अध्यक्ष योग राज महाजन का कहना है की इस एक्ट को बने काफी वर्ष बीत गए जिसके लेकर चंबा जिला में इस एक्ट के स्थापना दिवस को मनाया गया हैं। इस एक्ट के तहत काफी भ्रष्टाचार सामने आया है और इसमें काफी लोग काम कर रहे हैं। सरकार को इस एक्ट को मजबूत करने की जरूरत है और जो एजेंसी काम करती हैं उन्हे भी सही तरीके से काम करना चाहिए ।
