By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 15 अक्तूबर को पंजाब टैक्सी यूनियन नही करेगी हिमाचल की सीमाएं सील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 15 अक्तूबर को पंजाब टैक्सी यूनियन नही करेगी हिमाचल की सीमाएं सील
himachalNews

15 अक्तूबर को पंजाब टैक्सी यूनियन नही करेगी हिमाचल की सीमाएं सील

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/13 at 9:01 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN) : टेम्पू ट्रेवलर पर टैक्स लगाने के फैसले के विरोध में उतरे पंजाब की टैक्सी यूनियन अब 15 अक्तूबर को हिमाचल की सीमाएं सील नही करेगे। शुक्रवार को सचिवालय में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आजाद टैक्सी युनियन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। जिसमें यूनियन ने टेम्पू ट्रेवलर पर लगाए गए टैक्स लगाने के फैसले को वापिस लेने की मांग की। यूनियन ने तर्क दिया कि वे केंद्र सरकार को हर साल टैक्स देते है और किसी भी राज्य में अलग से टैक्स नही लिया जाता है ।

डिप्टी सीएम मुकेश के साथ बैठक के बाद यूनियन ने लिया फैसला वापिस

आजाद टैक्सी यूनियन पंजाब के अध्यक्ष शरनजीत कलसी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के टैक्सी यूनियन ने टैक्स के विरोध में 15 अक्तूबर को हिमाचल की सीमाओं को सील करने का एलान किया था, लेकिन सरकार की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया और आज डिप्टी सीएम के साथ बैठक हुई है। हिमाचल सरकार द्वारा टैक्स बिल संशोधन किया गया है, जिसमें टेम्पो ट्रैवलर पर अलग से टैक्स लगाया गया है, जोकि सही नहीं है ऑल इंडिया परमिट गाड़ियों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट को ₹80000 साल का टैक्स अदा करते हैं । उसके बाद पंजाब सरकार को टैक्स अदा कर रहे हैं, अब हिमाचल भी उनपर टैक्स थोप रहा है, जबकि सेंटर मोटर व्हीकल एक्ट के अंदर डबल टैक्स नहीं लगाया जाता, लेकिन हिमाचल सरकार द्वारा यहां पर अलग से टैक्स लगाया गया है। बैठक में अधिकारी भी मौजूद रहे और डिप्टी सीएम ने इस फैसले को वापिस लेने का आश्वासन दिया है और आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है जिसको देखते हुए फिलहाल 15 अक्तूबर को हिमाचल की सीमाओं को सील नही किया जाएगा।

कम किया जाएगा टैक्स…जल्द लिया जाएगा फैसला

वही डिप्टी सीएम मुकेश ने कहा कि आज टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों से बैठक हुई है और यूनियन ने अपने मांगे उनके समक्ष रखी है और टैक्स हटाने की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यो से काफी ज्यादा बसें हिमाचल आती है और बिना टैक्स दिए सवारियां ले कर जाती है, इसको देखते हुए उन पर टैक्स लगाया गया है । साथ ही टेम्पू ट्रेवलर पर भी टैक्स लगाया है और इसका बाहरी राज्यो के टैक्सी यूनियन विरोध कर रही है, इसको लेकर आज उनसे बात हुई है और टैक्स कम किया जाएगा इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

TAGGED: Shimla taxi operator union
Chandrika October 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंचायत लोजामानल में सरकारी धन का दुरूपयोग …गांव के लोगो डीसी से मिलने पहुंचे
Next Article राजपुरा में मनाया गया सूचना का अधिकार अधिनियम का स्थापना दिवस,आरटीआई कार्यकर्ताओं ने अनुभव किए सांझा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?