बीबीएन :जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस थाना में केसी ओवरसीज के निदेशक अंकित सिंगला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हाई-वे एक्सप्रेस ने इनकी कंपनी में घटिया मेटीरियल पहुंचा कर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। उनकी ओर से पुलिस थाना बरोटीवाला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है।
एसएचओ बरोटीवाला श्यामलाल ने बताया कि अंकित सिंगला ने शिकायत दी कि इनका रॉ मेटेरियल का काम है इनके द्वारा यह रो मटेरियल काला अम्ब के लिए भेजा गया था । जिसमें पार्टी द्वारा उन्हें यह बताया गया कि जो मटेरियल होना चाहिए वह नहीं है कोई और चीज है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दें कि बीबीएन में इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं आम हो चुकी है और आए दिन कभी घटिया रो मेटेरियल देकर और कभी एडवांस पैसे लेकर और कभी अन्य प्रकार से कंपनी संचालकों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आ रही है ।
