By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डेढ़ वर्ष बाद जोनल हास्पिटल मंडी में शुरू हुए हड्डियों से संबंधित सभी आपरेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > डेढ़ वर्ष बाद जोनल हास्पिटल मंडी में शुरू हुए हड्डियों से संबंधित सभी आपरेशन
Uncategorized

डेढ़ वर्ष बाद जोनल हास्पिटल मंडी में शुरू हुए हड्डियों से संबंधित सभी आपरेशन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/06 at 10:40 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – जोनल हास्पिटल मंडी में डेढ़ वर्ष बाद फिर हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। हड्डियों के आपरेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सी-आर्म मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने तीन लाख रूपए खर्च करके पूरी तरह से ठीक करवा दिया है। इससे पहले यहां हड्डियों के माइनर आपरेशन ही हो रहे थे, जिनके लिए सी-आर्म मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अब रीढ़ की हड्डी, घुटना, कंधा, कुहला, टांग, पांव, बाजू, हाथ और अन्य सभी प्रकार के मेजर आपरेशन यहीं पर होना फिर से शुरू हो गए हैं।

जोनल हास्पिटल के एमएस डा. डीएस वर्मा ने दी जानकारी

जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास लंबे समय से चला हुआ था और अब इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। हास्पिटल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जोनल हास्पिटल मंडी में हाल ही में मेडिकल कालेज नेरचौक से नए आर्थोपैडिक्स सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने भी ज्वाईन कर लिया है। इनके आने से अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। लोगों को अब हड्डियों से संबंधित उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर ही यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। जोनल हास्पिटल में एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट के पद भी खाली चल रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज नेरचौक से डॉक्टर यहां आकर आपरेशन करवा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले लोगों को हड्डियों से संबंधित आपरेशन के लिए या तो मेडिकल कालेज नेरचौक जाना पड़ता था या फिर नीजि अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। इससे मेडिकल कालेज नेरचौक पर भी अधिक दबाव पड़ रहा था। लेकिन अब जोनल हास्पिटल में ही बहुत से लोगों के आपरेशन होने से लोगों को भी राहत मिलेगी और मेडिकल कालेज नेरचाक पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

TAGGED: Mandi Zonal Hospital
Chandrika May 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बरोटीवाला में 32 लाख की धोखाधड़ी..हाईवे एक्सप्रेस कंपनी में घटिया रो मटेरियल बेचने पर की शिकायत
Next Article सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कर रही हर संभव प्रयास – सीपीएस राम कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?