अरविंदर सिंह, हमीरपुर : हुनर से शिखर की ओर कार्यक्रम से प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर ताकि एक नई कहानी लिख रही हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के तत्वाधान में चलाई जा रही प्रयास संस्था के कार्यक्रम हुनर से शिखर की ओर से शुक्रवार को हमीरपुर की उखली पंचायत के गौटा गांव में संस्था की ओर से चलाए जा रहे वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस प्रोग्राम के तहत 45 दिन तक क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को ब्यूटीशियन का कोर्स करवाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान सुशील ठाकुर ने की। इस अवसर पर ब्यूटीशियन का कोर्स करने वाली यूवतियों और महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि खूबसूरत दिखना हर व्यक्ति का सपना हैं ओर प्रयास संस्था की ओर से जो कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं उससे क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे ओर वे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का खूबसूरत होना ही जरूरी नहीं ही बल्कि लोगों का स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हमीरपुर और प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। हमीरपुर में मेडिकल काॅलेज का खुलना जिससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राज मार्गाें का निर्माण जिससे लोगों के समय में बचत होगी। यह सब भाजपा की सरकारों की देन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने संसद में उठाया था, आज भानुपल्ली,बिलासपुर रेलमार्ग का निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो रहा हैं ओर शीघ्र ही बिलासपुर तक रेल पहुंच जाएगी।
