संजीव महाजन, नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न की अध्यक्षता में पुलिस जिला नूरपुर उपमंडल अधिकारियों,थाना/चौकी प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ वेल्फेयर -गम- क्राइम मीटिंग की गई । इस मीटिंग में पुलिस कर्मचारियों की ओर से उठाए गई समास्याओं का समाधान किया गया व लंबित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट संबंधित प्रभारियों से प्राप्त की गई।
क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस जिला नूरपुर में पिछले माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा की गई व इनके शीध्र निस्तारण/ निपटने हेतु उचित दिशा- निर्देश पुलिस अधीक्षक , पुलिस जिला नूरपुर अधिकारियों व थाना/ चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं मीटिंग में आरएफएसएल नूरपुर डॉ. विजय व वैज्ञानिक सहायक हितेष सिंह ओर नागरिक अस्पताल नूरपुर से डा.तुषार भी मौजूद रहे जिन्होंने मीटिंग में मौजूद सभी प्रभारियों,अन्वेषणाधिकारों को संगीन अपराधों मेंफोरेंसिक सहायता व अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत करवाया गया।
साइबर क्राइम पर अंकुश व प्रभावी कार्रवाई के लिए अपराधिक कार्यप्रणालियों का विश्लेषण व बाहरी राज्यों से समन्वय करने के समुचित दिशा-निर्देश भी पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर की ओर से दिए गए । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से मादक द्रव्य एवं मन, प्रभावी पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत सहारनीय कार्य करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु भी उचित आदेश दिए गए।
वल्फेयर -गम – क्राइम मीटिंग में मदन कांत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कल्याण सिंह ,प्रभारी डमटाल, नरेश सिंह प्रभारी पुलिस थाना ज्वाली , राजिंदर सिंह,प्रभारी पुलिस थाना फतेहपुर कुलदीप सिंह, प्रभारी पुलिस थाना इंदौरा सुरिंदर कुमार, प्रभारी पुलिस थाना नूरपुर व सभी चौंकी प्रभारी ओर अन्य पुलिस कर्मचारी शमिल रहे।
