नाहन/देवेन्द्र कुमार: बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों से नाराज छात्रों का रोष लगातार जारी है। नाहन में आज छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा परिणामों पर रोष जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग संयोजक मनीष बिरसांटा ने कहा कि खराब परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके एक विषय में 80 प्रतिशत से कम नंबर है। जबकि उसी विद्यार्थी के दूसरे विषय में 2 से 5 नंबर आते हैं।
ऐसे में विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है। विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि छात्रों के पेपर का दोबारा से मूल्यांकन किया जाए और ना ही कोई फीस इस एवज में छात्रों से वसूली जाए। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में जल्द इस मामले में कोई संज्ञान ना लिया तो मजबूरन छात्र संगठनों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
