सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के साथ लगातार वायरल होने का खतरा भी बढ़ने लगा है । इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अब पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है और वायरल के मामलों को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। बदलते मौसम के साथ खांसी,जुखाम, बुखार के मामले सामने आ रहे हैं । ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से इसके प्रति सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रंजन का कहना है कि मौसम के बदलाव के साथ अन्य बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे डेंगू ,मलेरिया और आंखों का इन्फेक्शन आदि समस्याएं के मामले सामने आने लगे हैं । उन्होंने इसके लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह के कोई भी वायरल होते हैं तो इसके बारे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें ।
