बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- घुमारवीं में जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मेले के अंतिम दिन कुश्ती प्रीतियोगता की बड़ी माली का खिताब रोहतक के विकास कुमार ने आपने नाम किया।
बड़ी माली के फाइनल में विकास ने पटियाला के भोला को शिकस्त दी। वही हिमाचल कुमार के फाइनल में पकंज मंडी ने मंडी के ही मुकेश को हराकर हिमाचल कुमार का खिताब अपने नाम किया।वही बिलासपुर कुमार के फाइनल में घुमारवीं के निशांत ने सूर्यांश को हराया। वही महिला वर्ग में सोलन की राधा पहलवान विजेता रही। फाइनल में उन्होंने कृतिका को हराया। बड़ी माली में विजेता पहलवान को 51000 रुपए की राशि और गुर्ज और उप विजेता पहलवान को 41000 रुपए की राशि दी गई। हिमाचल कुमार विजेता पहलवान को 21000/ की राशि और गूर्ज, उपबिजेता पहलवान को 15000/ की राशि दी गई ।
बिलासपुर कुमार विजेता को 7100 रूपए की राशि और गुर्ज, उपविजेता पहलवान को 5100/ की राशि दी गई। वही महिला वर्ग में विजेता को 11000/ रुपए और गुर्ज,उपविजेता पहलवान को 9000/ की राशि दी गयी। मुख्यतिथि अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक है। इनके आयोजन से जहाँ परस्पर प्रेम व भाइचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होते है।
