नाहन (देवेन्द्र कुमार): राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में मोगिनंद की तीन छात्राएं प्रदेश में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। मोगिनंद स्कूल शिक्षका सुनील शर्मा ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई। जिसमें भाषण प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन आदि शामिल है।
इन प्रतियोगिताओं में मोगिनंद स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा नीलू ने भाषण में और सिमरन ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया जबकि तमन्ना निबंध लेखन में तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि ये तीनों छात्राएं राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
