सचिन शर्मा,मनाली(TSN): पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे विंटर कार्निवल में दूसरे दिन बुधवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एक तरफ जहां मनुरंगशाला में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही तो वहीं मनाली के मॉल रोड पर कुल्लवी नृत्य की झलक भी देखने को मिली। मॉल रोड पर आयोजित कुल्लवी नृत्य का जहां बाहर से आए पर्यटकों ने खूब आनंद लिया वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र की लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों ने कुल्लवी नृत्य किया।
कार्यक्रम में इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।इस दौरान कुल्लवी नाटी में भाग लेने आई महिलाओं ने कहा की वह पहली बार इस आयोजन में भाग ले रही है और उन्हें काफ़ी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यह नृत्य हमारी प्राचीन संस्कृति में से एक है और आज के समय में यह नृत्य विलुप्त होता जा रहा है। इस नृत्य को जीवित रखने के लिए मनाली में इस नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली में मनाए जा रहे विंटर कार्निवल में देश की विभिन्न संस्कृति के रंग भी देखने को मिल रहे हैं और आज इसी कड़ी में मनाली कार्निवल के दुसरे दिन कुल्लवी नृत्य का आयोजन लेफ्ट बैंक की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है जबकि 5 दिसंबर को राईट बैंक की महिलाओं के द्वारा नृत्य का अयोजन किया जाएगा ।
मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली में विंटर कार्निवल मनाया जा रहा है यह एक राष्ट्रीय स्तर का कार्निवल है और इसमें कोशिश की गई है कि जो पर्यटक यहां नए साल पर आये थे की हम उन्हें अपने यहां की संस्कृति अपने यहां के खानपान और यहां के पहनावे से रूबरू करवाये।उन्होंने कहा कि इस दौरान एक चीज़ देखने में आयी है कि जो पर्यटक मनाली घूमने आए हैं वह यहाँ की संस्कृति से बहुत प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा की बुधवार को मॉल रोड़ पर लेफ़्ट बैंक की महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा की 5 जनवरी को राइट बैंक की महिला मंडल नाटी में भाग लेंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि घाटी में जो बाढ़ इस वर्ष आई है इससे क्षेत्र को काफ़ी नुक़सान हुआ है। इससे पर्यटन के कारोबार को भी बहुत धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि अब घाटी की सभी सड़कें भी दुरुस्त हो चुकी है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहले भी काफ़ी इवेंट्स आयोजित किए गए है।
