विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN):राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में दिनाकं 29 दिसंबर से 02 जनवरी तक चले राज्य स्तरीय एनएसएस मेगा कैंप जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 963 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस शिविर से मात्र 50 लड़के और 50 लड़कियों यानी 100 एनएसएस वालंटियर्स का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिमला के लिए हुआ हैं।
स्कूल प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने एनएसएस वालंटियर्स नरिंदर चंदेल और कुमारी प्रिया को मेगा कैंप में भाग लेने और नरिंदर चंदेल को गणतंत्र दिवस परेड शिमला के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा की ये विद्यालय व क्षेत्र के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी सुनील कुमार व रीनू सरोच और स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
