सचिन शर्मा, मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे विंटर कार्निवाल के चौथे दिन मनाली के मॉलरोड पर हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। मॉलरोड पर सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ कुल्लवी नाटी की जिसका मॉलरोड पर उपस्थित सभी पर्यटकों ओर स्थानीय लोगों ने लुत्फ़ उठाया। इस दिन पर जहां एक तरफ मनुरंगशाला में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही तो वहीं मनाली के मॉल रोड पर कुल्लवी नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
मनाली के मॉल रोड पर कुल्लवी भेषभूषा में सजी महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं ने कुल्लवी नृत्य किया जिसका बाहर से आए पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। कुल्लवी नृत्य करने के लिए मनाली आई महिलाओं ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा हैं। वह हर साल यहां पर आयेजित होने वाले इस नृत्य में भाग लेती हैं। महिलाओं ने बताया कि जो वेश भूषा उन्होंने पहनी हैं वह कुल्लू-मनाली की पारंपरिक वेशभूषा हैं।
महिलाओं ने कहा की मनाली मॉल रोड पर उन्हें कुल्लवी नृत्य करने का मौका मिला हैं और वह काफी खुश हैं। कुल्लवी नृत्य के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रथम स्थान वही हासिल करेंगी। वहीं मनाली घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि उन्हें यहां पर आकर काफी अच्छा लग रहा हैं। यहां पर आयोजित कार्निवाल का वह जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और उन्हें हिमाचल की संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिल रहा हैं।
