By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार-जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार-जयराम ठाकुर
himachalpolitical

मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार-जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/12/31 at 6:54 PM
Share
Shimla, 31 December-:शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल ऑन सेल की अपनी फितरत से बाज नहीं आ रही है और आए दिन हिमाचल प्रदेश को बेचने के रास्ते तलाशती रहती है। अब सरकार शीतलपुर में 3485 बीघा ज़मीन में टाउनशिप के नाम पर प्रदेश की ज़मीन अपने करीबी कारोबारियों और मित्रों को देने की योजना बना रही है। इसे बकायदा बीते कल कैबिनेट से भी स्वीकृत दे दी है। इसमें सरकार की योजना बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत आने वाली कुल ज़मीन की क़ीमत सर्कल रेट के हिसाब से 754 करोड़ रुपए के आस पास आंकी गई है, जबकि चंडीगढ़ के पास होने के कारण इस ज़मीन का बाज़ार मूल्य पाँच हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा की है। इस ज़मीन पर सरकार की नज़र है। जिसके लिए सरकार बड़े खेल की तैयारी कर रही है। जिस बीबीएन क्षेत्र की ज़मीन और जंगल पर सरकार यह टाउनशिप बनाकर अपने मित्रों को सौंपने की योजना बना रही है उसका बीबीएन क्षेत्र के पारिस्थितिकी संतुलन में बहुत योगदान है। उस जगह को छेड़ना प्रदेश के पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी तरह से जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोरनी हिल्स के माहोल जनोट पंचायत में 134 बीघा में टाउनशिप के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। यह ज़मीन पहले हिमुडा और बाद में बड़े बिल्डर्स को देने की तैयारी में हैं। इसी तरह की योजना सरकार शीतलपुर में भी बना रही है। जहाँ पर अभी से प्रशासन द्वारा पंचायतों के प्रतिनिधियों को ज़मीन देने के लिए एनओसी देने के लिए तमाम तरह से डरा धमकाकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एनओसी देने के लिए दबाव बनाने का क्या औचित्य हैं? इस सरकार की हर योजना में भ्रष्टाचार के रास्ते बना लिए जाते हैं। जिसमें ऊपर से नीचे तक सब के सब शामिल होते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से ही हिमाचल ऑन सेल के मिशन पर काम कर रही है। सत्ता में आने के साथ ही हिमाचल टूरिज्म के होटल को निजी हाथों में देने की योजना बनाई फिर प्रदेश के अन्य संसाधनों और मेडिकल डिवाइसेज पार्क की ज़मीन को बेचने में जुटी। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर ज़मीन बेच दी। जिसे माननीय न्यायालय ने रोका। हिमाचल और हिमाचलियत की आत्मा कहे जाने वाली धारा 118 में कई बार संशोधन करके उसमें चोर दरवाज़े खोल दिए। पॉवर प्रोजेक्ट्स और औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर उद्योगों लगाने के नाम पर ज़मीन देने का खेल अलग से चल रहा है। जिसे पूरे देश ने देखा कि किस तरह से लोग धारा 118 में छूट दिलवाने की ठेकेदारी करके पैसे वसूल रहे थे। अब टाउनशिप के नाम पर बड़ा खेल शुरू हो गया और और हजारों करोड़ की जमीनें अपने चहेतों में बंदरबांट करने का रास्ता खोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की विरोधी नहीं लेकिन सुक्खू सरकार की हर योजना घोटाले को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। जहां सरकार की मंशा विकास के नाम पर राज्य के संसाधनों की लूट करना और मित्र मंडली को लाभ पहुंचाने तक ही सीमित होती है।
नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाए
जयराम ठाकुर ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष प्रदेश व देश के लिए खुशहाली, शांति, समृद्धि और नई संभावनाएँ लेकर आए। उन्होंने कहा कि ने कहा कि बीता वर्ष चुनौतियों और सीखों से भरा रहा, लेकिन प्रदेशवासियों ने हौसले, संयम और एकजुटता के साथ परिस्थितियों का सामना किया। साथ ही उन्होंने में ईश्वर सभी प्रदेशवासियों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika December 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पंजीकरण जरूरी, किसानों से आगे आने की अपील
Next Article कांगड़ा वैली कार्निवाल में महिला शक्ति का संदेश, 2500 महिलाओं ने झमाकड़ा नृत्य से नशे के खिलाफ दिखाई एकजुटता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?