By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पंजीकरण जरूरी, किसानों से आगे आने की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पंजीकरण जरूरी, किसानों से आगे आने की अपील
himachalNews

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पंजीकरण जरूरी, किसानों से आगे आने की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/31 at 5:48 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:जिले के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब एचपी एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी उप-निदेशक कृषि डॉ. प्रेम चंद ठाकुर ने देते हुए किसानों से समय रहते पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।
डॉ. ठाकुर ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को सरकार की योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ मिलेगा। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि आदानों पर मिलने वाला अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाएं और पेंशन योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया और अधिक सरल व प्रभावी हो जाएगी।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किसानों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज जैसे जमाबंदी, बैंक खाता संख्या और सक्रिय मोबाइल नंबर शामिल हैं। किसान इन दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
उप-निदेशक कृषि ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल किसानों की डिजिटल पहचान को मजबूत करेगा। इससे भविष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को बिना किसी परेशानी के और समय पर मिल सकेगा। साथ ही, इससे फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी और योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी।.डॉ. प्रेम चंद ठाकुर ने जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं, ताकि किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसानों को पंजीकरण से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते है.
TAGGED: Hamirpur Agriculture deputy director
Chandrika December 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टांडा अस्पताल से लेकर राशन डिपुओं तक बदहाली: विधायक पवन काजल का कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार
Next Article मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार-जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?