राकेश,ऊना: प्रदेश सरकार का जनकल्याण और विकास के अलावा कोई एजेंडा नहीं हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई गारंटियों और जनभावना के अनुरूप ही प्रदेश में कार्य किया जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उपमुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जन भावना के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर कार्य को गति प्रदान करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधानसभा क्षेत्र के विकास को आगे बढाने के लिए सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करें।
वही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर पलट+वार करते हुए कहा जिन लोगों को पहले जनता ने सत्ता से बाहर किया हैं। उन लोगों को धैर्य रखना चाहिए और शांति रखनी चाहिए और यह मूल्यांकन करना चाहिए की जनता ने उन्हें क्यों बाहर किया। उन्होंने इस मौके पर लोगों को समस्याओं को भी सुना।
