By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकार के इकलौते नशा मुक्ति केंद्र में आकर लोग कर रहे नशे से हाय तौबा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > सरकार के इकलौते नशा मुक्ति केंद्र में आकर लोग कर रहे नशे से हाय तौबा
healthhimachal

सरकार के इकलौते नशा मुक्ति केंद्र में आकर लोग कर रहे नशे से हाय तौबा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/04 at 1:00 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – चाणक्य ने कहा है कि “युवा” किसी भी राष्ट्र का भविष्य होता है और यदि यही युवा अगर भटक जाए तो उस राष्ट्र का भविष्य क्या होगा। आज की युवा पीढ़ी चिट्टे जैसे घातक नशे के चंगुल में फंस चुकी है। वहीं मध्य आयु वर्ग वालों की शराब की लत लगी हुई है। ऐसे कई नशों की गिरफ्त में आ चुके लोगों को बाहर निकालने के लिए सरकार ने आदर्श नशा निवारण व पुनर्वास केंद्र स्थापित किए है।

अब तक 108 ने यहां आकर लिया स्वास्थ्य लाभ

नशे से छुटकारा पाने के लिए लोग इन केंद्रों का रुख भी कर रहे हैं। ऐसा ही प्रदेश में सरकारी क्षेत्र का पहला और इकलौता नशा निवारण व पुनर्वास केंद्र मंडी शहर के रघुनाथ का पधर में बीते डेढ़ वर्षो से संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र में आने के बाद अब तक 108 लोग नशे को हाय तौबा कर चुके हैं। केंद्र में आने वाले अधिकतर ऐसे मामले हैं जिनमें युवा चिट्टे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं। वहीं मध्यम आयु वर्ग वाले लोगों को शराब की लत लगी हुई है।

निशुल्क दी जा रही है सभी सुविधाएं, नहीं देना पड़ रहा कोई पैसा

केंद्र के नोडल ऑफिसर डा. दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि अभी तक उपचार करवाकर गए लोगों में 60 प्रतिशत चिट्टे की गिरफ्त वाले थे तो 40 प्रतिशत शराब की लत वाले थे। एडमिट होने वाले लोगों को दवाईयों के साथ-साथ साईको थैरेपी, योगा, मेडिटेशन और अन्य प्रकार की गतिविधियों के सेशन करवाए जाते हैं, ताकि उन्हें नशे की लत से दूर रखा जा सके। वहीं, मनोवैज्ञानिक अंशुल राणा ने बताया कि हर मरीज की व्यक्तिगत रूप से कई बार काउंस्लिंग करके उन्हें जिंदगी की नई शुरूआत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जब कोई युवा नशा करता है तो वह अपनी जिंदगी तो बर्बाद करता ही है । साथ ही सगे संबंधियों को भी कई परेशानियों में डालता है। चिट्टे के चंगुल में फंसे एक युवक ने बताया कि इस नशे ने उसकी जिंदगी तबाह करके रख दी थी। रिश्ते-नाते सब छूट गए थे और समाज में जीने लायक नहीं छोड़ा था। लेकिन अब वो इससे मुक्ति की राह पर चल पड़ा है। युवक ने बताया कि उन्हें यहां पर बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं। रोजाना खेलकूद करवाई जाती है और किताबें आदि पढ़ने के लिए दी जाती हैं। जिससे ध्यान नशे की तरफ न जाकर एक नई जिंदगी जीने की तरफ जाता है। इस केंद्र की देखरेख का जिम्मा जोनल हास्पिटल मंडी के पास है।

मौजूदा समय में मात्र दो लोग हैं उपचाराधीन

जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि 20 बिस्तरों की क्षमता वाले इस केंद्र से आज दिन तक 108 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। डा. अनिता ठाकुर और डा. दुष्यंत ठाकुर सहित उनकी टीम नशे के चंगुल में फंसे लोगों को उससे बाहर निकालने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौजूदा समय में यहां मात्र दो लोग उपचाराधीन हैं।

गौरतलब है कि हमारे देश में युवाओं की जनसंख्या अन्य किसी देश के मुकाबले अधिक है, जिस कारण भारत को अभी युवाओं का देश कहा जा रहा है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी जिस तरह से नशे के मकड़जाल में फंसी हुई है, उनके लिए यह नशा निवारण केंद्र ना केवल मददगार साबित हो रहे हैं बल्कि जीने की नई राह भी दिखा रहे हैं।

TAGGED: Mandi Drug de-addiction center
Chandrika June 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए बनाई जा रही हैं योजनाएं
Next Article हरिपुरधार में शहीद अशोक राणा को किया याद.. मणिपुर हमले में 2015 में दी थी शहादत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?