By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सरकार कर रही काम: चन्द्र कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सरकार कर रही काम: चन्द्र कुमार
himachalpolitical

प्रदेश में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सरकार कर रही काम: चन्द्र कुमार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/15 at 10:45 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपूर: शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा मूलमंत्र हैं। शिक्षित परिवार का समाज ओर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए शिक्षा के ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि व पशुपालन मंत्री ने अपने संबोधन के दैरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमें अपनी सोच में आवश्यक बदलाव लाकर ऐसे बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है जिस कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों से अपने आप को अपडेट करने का आह्वान किया ताकि उसका लाभ अध्ययनरत बच्चों को मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन जहां ऐसी प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेवारी हैं। वहीं कमजोर बच्चों के प्रति सोच बदलकर उन्हें भी अन्य बच्चों की तरह आगे लाने के प्रयास करने जरूरी हैं। ऐसे बच्चों के लिए उन्होंने अध्यापकों से अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया हैं, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों के साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।    उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन मे कोई भी मुकाम हासिल करने के साथ अपने परिवार, समाज ओर शिक्षकों की ओर से सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करना सबसे आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम  से ही जीवन के उच्च लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं।
उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक ओर सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशे से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
पुलवामा शहीदों को किया याद
पुलवामा हमले में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के शहीद तिलक राज ओर अन्य शहीदों को उनकी चौथी बरसी पर नमन किया ओर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने स्कूल में खेल मैदान बनाने के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 15 लाख रुपए देने की घोषणा की जबकि स्कूल के लिए  अतिरिक्त भवन बनाने के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने  इस अवसर पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 बच्चों ओट अन्य गणमान्य  लोगों  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
TAGGED: Chandra Kumar, education structure, Government, nurpur, strengthen
admin February 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, यूनियन दो गुटों में बंटी
Next Article NTPC द्वारा स्थापित कॉलोनियों में सभी मूलभूत सुविधाओं जल्द होगी उपलब्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?