संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर रैलियों की जा रही है। वहीं रैलियों पर कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही हैं और इन रैलियों पर खर्च किए जा रहा है पैसे को फिजूलखर्ची करार दे रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार हिमाचल आ रहे हैं ऐसे में हिमाचल की जनता उनका स्वागत करती है,लेकिन यह भी निश्चित है कि मात्र प्रदेश की वादियों की तारीफ करके प्रधानमंत्री वापस राजधानी दिल्ली पहुंच जाएंगे।
सुदर्शन शर्मा ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर प्रदेश के एक लाख फ़ोरलेन प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा संबधी विषय पर ठगने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि उनकी ओर से की गई फैक्टर फोर की घोषणा को हिमाचल के चंबा में अपने संबोधन में लागू करने के आदेश देकर हिमाचल प्रदेश की पीड़ा को राहत दे।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की तमाम सरकारी तंत्र की एचआरटीसी बसों का ऊना व चंबा रैली में दुरप्रयोग किया जा रहा है। यह हिमाचल प्रदेश का दुर्भाग्य है क्योंकि हिमाचल प्रदेश पहले से ही क़र्ज़दार हो चुका है ओर हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम प्रतिमाह दिल्ली से एक हज़ार करोड़ का कर्ज लेकर हिमाचल सरकार को चलाने का प्रयास कर रहे है ,लेकिन मुझे यह भी ज्ञात हुआ कि चुनावी दौर में देश के प्रधानमंत्री मोदी की बारह जिलों में बारह रैलियां प्रस्तावित है लेकिन इतनी भी क्या व्याकुलता है। प्रदेश व देश के बीजेपी के बड़े नेता कि सत्ता हाथ से निकलती जा रही है। यह बीजेपी का आनुमान सही है लेकिन प्रदेश की जानता में फ़ोरलेन प्रभावितों ,ओपीएस व अन्य वर्ग के ग़ुस्से से डर कर प्रधानमंत्री की रैलियों को बैसाखी बना कर हिमाचल में सरकार बनाना बीजेपी के लिए असंभव है। अब हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है जिसका प्रमाण जनता प्रदेश के चार उपचुनावों में बीजेपी को दे चुकी है ।
