सोलन/योगेश शर्मा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने सोलन पहुंची। वह कुछ ही देर में ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी। बता दें कि रैली स्थल पर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने माता शूलिनी के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की। अब प्रियंका गांधी ठोडो मैदान में चुनावी शंखनाद करने के लिए निकल गई हैं।

महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर रैली स्थल पर लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लोग जनसभा में पहुंच रहे हैं। इस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में अभी तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICc प्रवक्ता कुलदीप राठौर, अलका लांबा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, राजेन्द्र राणा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक रोहड़ू, रामपुर, बड़सर, चुनाव सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू मौजूद है।
